Yogasan karne se hamare sharir ko kya fayde hote Hain janiye Hindi mein, योगासन करने से क्या फायदे होते हैं जानिए हिंदी में
योगा करने से हमारे शरीर को क्या क्या लाभ मिलते है। योग करने से ये फायदे है आप एक बार जरूर देखे
➪ yoga karne ke 10 Labh Sahi tarike se padhiye
हम योगाभ्यास के 10 लाभ की जानकारी दे रहे हैं।
1. संपूर्ण स्वास्थ
2. वजन में कमी
3. चिंता से राहत
4. अंतस की शांति
5. प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
6. अधिक सजगता संग जीना
7. संबंधों में सुधार
8. ऊर्जा में वृद्धि
9. बेहतर शारीरिक लचीलापन एवं बैठने का तरीका
10. बेहतर अंतर्ज्ञान
1. संपूर्ण स्वास्थ्य
हेलो दोस्तों आज मैं आपको संपन्न स्वास्थ्य के बारे में बताने वाला हूं। आप पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं तब आप अवैध रूप से अपितु मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वास्थ्य होते हैं गुरुदेव श्री रवि शंकर जी कहते हैं, "स्वास्थ का तात्पर्य बीमारी की अनुपस्थिति नहीं हैं। यह जीवन की गतिशीलता हैं जो बताती हैं कि आप कितने ख़ुशी, प्रेम और ऊर्जा से भरे हुए हैं।" योग हमे बैठने का तरीका, प्राणायाम तथा ध्यान संयुक्त रूप से सिखाता हैं। नियमित रूप से अभ्यास करने वाले को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं। उनमें से कुछ लाभ निम्नलिखित हैं
☞︎︎︎मानसिक शक्ति
➪शारीरिक शक्ति
☞︎︎︎शरीर की टूट फूट से रक्षा
➪शरीर का शुद्ध होना
2. वजन में कमी
अधिकतर लोग क्या चाहते हैं। योग के लाभ यह भी हैं की आप सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्राणायाम योग के साथ साथ शरीर के वजन में कमी लाते हैं। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से योगाभ्यास इतनी समझ देता हैं कि हमे किस प्रकार का भोजन कब करना चाहिए? इसके अतिरिक्त यह वजन पर नियंत्रण रखने में सहायता करता हैं
3. चिन्ता से राहत
दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता हैं न केवल शारीरिक अपितु मानसिक चिंताओं से भी छुटकारा दिलाता है। योगासन,प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। आप योग लेवल 2 प्रोग्राम में इस बात को अनुभव कर सकते हैं कि कैसे योग शरीर को तनाव और हानिकारक पदार्थो से मुक्त करता हैं।
4. अंतस की सक्ति
हम सभी शांतिपूर्ण, सुन्दर एवं प्राकृतिक स्थानों पर घूमना पसंद करते हैं। हम जब यह अनुभव करते हैं कि यह शांति हमारे अंदर हैं तो दिन में किसी समय इस छोटी छुट्टी को अनुभव कर सकते हैं। योग और ध्यान के साथ यह छोटी सी छुट्टी आपके चिंता से भरे मन को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका हैं।
5. प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती हैं। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। योगासन अंगो को सामान्य स्तिथि में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।
6. अधिक सजगता संग जीना
मन संयुक्त रूप से भूत और भविष्य में झकझोरे मारता रहता हैं लेकिन कभी वर्तमान में नहीं रहता। साधारण रूप मे मन की स्तिथि में सजगता हमे तनाव से मुक्त करती हैं। मन को शांति प्रदान कर कार्य क्षमता बढ़ाती हैं। योग तथा प्राणायाम मन को वर्तमान समय में लातें हैं, हम प्रसन्न और लक्ष्य की ओर केंद्रित होते हैं।
7. संबंधों में सुधार
योग द्वारा आपके अपने आत्मीय जनों से सम्बन्ध सुधर जाते हैं। एक मन जो चिंतामुक्त, प्रसन्न अवं संतुष्ट हैं, वह संबंधों को अच्छा निभाता हैं। योग और ध्यान मन को प्रसन्नता और शांति देते हैं। आत्मीयजनों से सुन्दर सम्बन्ध बनाने की क्षमता प्रदान करते है।
8. उर्जा में वृद्धि
क्या आप दिन के अंत में संपूर्ण रूप से थका हुआ महसूस करते हैं? कई कार्यो को दिन भर करते हुए संपूर्ण रूप से थक जाते हैं। प्रत्येक दिन कुछ मिनट का योग आपको पूरे दिन ताजगी और ऊर्जा से भरा रखता हैं। 10 मिनट का ऑनलाइन निर्देशित ध्यान आपको कितने भी व्यस्त दिन में ताजगी और ऊर्जा से भरा रखता हैं।
9. बेहतर शारीरिक लचीलापन एवं बैठने का तरीका
आपको केवल अपने नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना हैं जिससे आप सशक्तता, कोमलता और लचीलेपन से भरे रहे। नियमित योगाभ्यास आपके शरीर को मजबूत बनाता हैं और मांसपेशियों को सशक्त बनाता हैं। यह शरीर के बैठने, खड़े होने आदि स्तिथि में सुधार लाता हैं। यह गलत तरीके से उठने, बैठने में सुधार लाता हैं। शारीरिक दर्द में आराम देता हैं।
10. बेहतर अंतर्ज्ञान
योग अभ्यास करने वाले को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं। उनमें से कुछ ऐसे लाभ भी है जिससे आपका मन शांत होकर ज्ञान को एकत्रित करने में लग जाता जिससे आपका ज्ञान कही ज्यादा हो जाता है जिससे आपको अपने सारे सपने साकार करने का मोका मिल जाता है।
हेलो दोस्तों मुझे उम्मीद है कि यह 10 स्टेप आपको सही तरह से समझ आए होंगे इसी तरह की पोस्ट देखने के लिए आप हमारी वेबसाइट को फॉलो करें और अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि उन्हें भी पता चले योगासन करने से क्या-क्या होता है धन्यवाद दोस्तों🙏🙏🙏