नई दिल्ली PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जाने नियम,
नई दिल्ली PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जाने नियम,
पीएम किसान सम्मान निधि क्या है? पीएम किसान योजना का लाभ? जाने नियम,अपात्र किसानों से वापस लिए जाएंगे किस्त के पैसे
पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में लोगों को कई गलतफहमियां हैं। लोगों के मन में सवाल भी कई हैं। जैसे कि पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ क्या पति और पत्नी को अलग-अलग मिल सकता है? ये सवाल कई बार किसानों के जहन में उठता है। इसे लेकर लोग कई तरह की बातें भी करते हैं। लेकिन सच यह है कि दोनों एक साथ इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इसका मतलब है कि पति-पत्नी के नाम पर अलग-अलग 2-2 हजार रुपये की किस्त नहीं आ सकती है।
पीएम किसान सम्मान निधि क्या है?
कार्रवाई के भी हैं आदेश
ऐसे कई मामलों में सरकार ने किसानों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। पीएम किसान के कई लाभार्थी एक ही जमीन पर पति और पत्नी दोनों के नाम पर 4000 रुपये की समर्थन राशि ले रहे थे। ऐसे किसानों को सरकार ने नोटिस भी भेजा है। इसे एक तरह का फ्रॉड भी कहा जा रहा है।_
अपात्र किसानों से वापस लिए जाएंगे किस्त के पैसे
सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी फर्जी तरीके से किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है, तो उससे किस्त के सारे रुपए वापस लिए जाएंगे। अगर वह देने से इनकार करता है तो उसपर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इनमें वे लोग भी शामिल होंगे जिन्होंने पति-पत्नी दोनों के नाम पर किस्त उठाई है। इसके अलावा भी सरकार द्वारा तय कई मानक हैं जिन पर खरे न उतरने वाले लोगों से भी किस्त वापस ली जाएगी। इसके लिए नोटिस जारी कर दी गई है।_
पीएम किसान सम्मान निधि क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर 4 महीने बाद 2000 रुपए की किस्त दी जाती है। केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। हर साल किसनों को 6000 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलती है जो एक तय सीमा से नीचे की आय अर्जित करते हैं। किसानों की पात्रता के लिए सरकार ने एक खांका तैयार किया है। जो भी किसान उसमें फिट बैठते हैं, वही किसान इसका लाभ ले पाते हैं। इस योजना की 11वीं किस्त 31 मई को 10 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में साल 2019 में की थी।