सेना भर्ती 10 से 24 सितम्बर तक: अलवर, भरतपुर व धौलपुर के 67 हजार युवा अग्निपथ की दौड़ में लेंगे हिस्सा। करीब 3 साल के बाद अलवर में सेना भर्ती होगी।

 सेना भर्ती 10 से 24 सितम्बर तक: अलवर, भरतपुर व धौलपुर के 67 हजार युवा अग्निपथ की दौड़ में लेंगे हिस्सा


सेना भर्ती (अग्निपथ ​​​​​​) 10 से 24 सितम्बर 2022 के बीच में अलवर के RAC ट्रेनिंग सेंटर मीनापुरा में होगी। करीब 3 साल के बाद अलवर में सेना भर्ती होगी। 

सेना भर्ती (अग्निपथ ​​​​​​) 10 से 24 सितम्बर 2022 के बीच में अलवर के RAC ट्रेनिंग सेंटर मीनापुरा में होगी। जिसमें अलवर, भरतपुर व धौलपुर के 67 हजार 659 युवा शामिल होंगे। जिन्होंने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। सबसे अधिक अकेले अलवर जिले से 34 हजार 310 युवाओं ने आवेदन किए हैं। जबकि भरतपुर से 24 हजार 645 और धौलपुर से 8 हजार 704 युवाओं ने आवेदन किए हैं।



भर्ती की तैयारी को लेकर बैठक


गुरुवार को अलवर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्ष में बैठक हुई। जिसमें सेना भर्ती अधिकारी एनपी सिंह, यूआईटी सचिव डॉ मंजू सिंह, एडीएम सिटी, एसपी तेजस्वनी गौतम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सबने भर्ती को लेकर आवश्यक तैयारी करने पर चर्चा की, ताकि हजारों की संख्या में अलवर में आने वाले युवा भर्ती की दौड़ व अन्य इवेंट में आसानी से भाग ले सकें।


अब मीनापुरा, पहले स्टेडियम मे


इससे पहले सेना की अधिकतर भर्ती इंदिरा गांधी स्टेडियम में होती रही है। लेकिन, इस बार प्रशासन ने मिलकर मीनापुरा RAC ग्राउंड पर भर्ती कराने का निर्णय किया है। ताकि शहर में यातायात प्रभावित नहीं हो। शहर के बाहर भर्ती कराई जा सके।



कोरोना के बाद पहली भर्ती


करीब 3 साल के बाद अलवर में सेना भर्ती होगी। इससे पहले दो साल से भर्ती कराने की तैयारी जरूर होती रही लेकिन, भर्ती नहीं हो सकी। अकेले अलवर शहर में हजारों की संख्या में कई साल से भर्ती की तैयारी में लगे थे। अब उनको अग्निपथ के जरिए भर्ती होने का अवसर मिलेगा। यह केंद्र सरकार की बड़ी योजना है। जिसमें अधिक संख्या में युवाओं को नौकरी का अवसर मिल सकेगा।


हांलाकि भर्ती की शुरूआत में इसका खूब विरोध हुआ। इस योजना के तहत नए सैनिकों को केवल 4 साल के लिए नौकरी मिलेगी। इसके बाद सेना के मापदंड पर खरे उतरने वाले जवानों को आगे मौका दिया जाएगा।



कोरोना के कारण खिसकती रही भर्ती


असल में कोरोना के कारण अलवर में होने वाली सेना भर्ती खिसकती रही है। लेकिन अब सेना की ओर से तारीख घोषित कर दी हैं। अलवर जिले में पहले 20 अप्रैल 2020 भर्ती की तारीख तय हुई। फिर तारीख को बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया। उसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आ गई। उसके बाद से भर्ती का इंतजार है। इससे पहले कोरोना की पहली लहर के कारण भर्ती नहीं हो सकी थी। बाद में 12 फरवरी 2022 से भर्ती की तैयारी शुरू की। जिसे बाद में 21 फरवरी से18 मार्च के बीच भर्ती कराने की बात आई। बाद में अग्निपथ योजना आ गई। अब अग्निपथ के तहत नई भर्ती होगी।


LookCloseComment