CA Exam 2022: सीए इंटर और फाइनल नवंबर 2022 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, 31 अगस्त तक करें आवेदन

CA Exam 2022: सीए इंटर और फाइनल नवंबर 2022 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, 31 अगस्त तक करें आवेदन


सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 2 नवंबर से शुरू, 31 अगस्त 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे करें रजिस्ट्रेशन


भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) इंटर और फाइनल नवंबर 2022 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org के जरिए 31 अगस्त 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


*सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 2 नवंबर से शुरू*


लेट फीस के साथ 7 सितंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर 2022 तक चलेगी। वहीं ग्रुप II की परीक्षाएं 11 से 17 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएंगी।


ग्रुप I के लिए फाइनल परीक्षा 1 से 7 नवंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। जबकि ग्रुप बी के लिए फाइनल परीक्षा 10 से 16 नवंबर तक होंगी। कैंडिडेट्स इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।


*ऐसे करें रजिस्ट्रेशन*


ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org पर क्लिक करें।

होम पेज पर दिए गए eservices.icai.org के लिंक पर क्लिक करें।

मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

जरूरी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

अब सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।


LookCloseComment