NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग रिजल्ट 8 सितंबर को आएगा
NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग रिजल्ट 8 सितंबर को आएगा
नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2022 8 सितंबर को घोषित होंगे काउंसलिंग रिजल्ट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग 2022 की तारीखें एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.mic.in पर जारी कर दी हैं। नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2022 की परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग डेट की जांच कर सकते हैं।
नीट पीजी 2022 के लिए काउंसलिंग प्रोसेस का संचालन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से किया जाएगा। एमसीसी ने नीट पीजी एमएस और एमडीएस 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा और 100 प्रतिशत डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालय कोटा के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग / अलॉटमेंट प्रोसेस का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया है।
*नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2022*
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत : 01 सितंबर, 2022
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म : 04 सितंबर, 2022, शाम 04 बजे तक
आवेदन पंजीकरण शुल्क भुगतान : 04 सितंबर, रात 8 बजे तक
नीट पीजी काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग की शुरुआत : 02 से 05 सितंबर, 2022, शाम पांच बजे तक
नीट पीजी काउंसलिंग 2022, च्वॉइस लॉकिंग : 05 सितंबर, 2022 को ही दोपहर तीन बजे से 11.55 बजे तक।
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस : 6 सितंबर से 7 सितंबर, 2022 तक।
*8 सितंबर को घोषित होंगे काउंसलिंग रिजल्ट*
उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन, विकल्प भरने, अलॉटमेंट रिजल्ट आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन तारीखें एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.mic.in पर देख सकते हैं। हालांकि यह एक अस्थायी कार्यक्रम है। नीट पीजी काउंसलिंग रिजल्ट 08 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए संबंधित आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग या ज्वॉइनिंग की तारीख 09 सितंबर से 13 सितंबर, 2022 तक होगी।